Saturday, October 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअजय राय के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में हुआ नई ऊर्जा का...

अजय राय के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में हुआ नई ऊर्जा का संचार – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय8

अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ।शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व मंत्री अजय राय को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर बैठक कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस मनोनयन से कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ता अब पूरे मनोयोग से संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। अभियान चलाकर भाजपा के जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाकर उसका विरोध करेंगे।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि अजय राय ने जनता की आवाज को बड़ी ही मजबूती से उठाया है।उसी के दम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि अजय राय ने युवाओं की आवाज को हमेशा बुलंद करने का काम किया है। युवा इनके नेतृत्व में भाजपा को उत्तर प्रदेश से हटाने का कार्य करेंगे। जिला मिडिया कोऑर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल की यह आवाज अब पूरे प्रदेश में अन्याय व जुल्म के खिलाफ मजबूती से उठेगी। बैठक को जिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय,भागलपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलाल भारती ,उपेन्द्र प्रसाद,सत्यनारायण सिंह, चुन्नु श्रीवास्तव, गुड्डू मिश्र, सैयद फिरोज अहमद, मनोज पांडेय, जवाहिर शर्मा ,सुरेंद्र यादव, परमानंद प्रसाद,रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद,जाबिर खान,रमेश मद्देशिया ,आजाद अहमद,दानिश अंसारी,आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments