Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधूमधाम से मनाई गई गुरु सीता दास की पुण्यतिथि

धूमधाम से मनाई गई गुरु सीता दास की पुण्यतिथि

जनमानस को कराया गया भोज

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सदगुरू कबीर साहेब के अनुवाई महान संत गुरु सीता दास महराज की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को उनके समाधि स्थल, रकौली कुटी पर कुटी के महंत मिश्री दास महराज की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा, भजन कीर्तन,भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर दूर से आये सैकडो संतो व हजारों श्रद्धालुओं ने महान संत गुरु सीता दास महराज के समाधि पर, श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया l
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम के आयोजक महंत मिश्री दास महाराज ने आये हुऐ संतो व श्रद्धालुओं प्रति आभार प्रकट किये l
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव घनश्याम सहाय ने कहा की सीता दास महराज एक अच्छे संत व विचारक थे पूर्वांचल के लोग उन्हे सिद्ध पुरूष व ज्ञानी संत के रुप में जानते है , सीता दास सदगुरू कबीर साहेब के अनुवाई थे उनके पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी l इस अवसर पर प्रमुख रुप से संत गिरधर दास ,राम दयाल दास , राम जन्म दास , पनारू दास, राम लक्ष्मण दास, धर्म देवदास, गुड्डू साहेब, राम लोचन दास, महेश दास, कालू दास, जोगिंदर दास आदि संत रहें l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments