Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपोखरे में नहा रहे किशोर की डूबने से मृत्यु

पोखरे में नहा रहे किशोर की डूबने से मृत्यु

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक तमेश्वरनाथ मंदिर परिसर के पोखर में शुक्रवार की दोपहर नहाने के दौरान एक 18 वर्षीय किशोर डूबने से मृत्यु हो गई। मृत किशोर की पहचान पास के गांव उपरौध निवासी दीपक पुत्र फूलचंद्र के रुप मे हुई है।घटना की जानकारी पर सैकड़ों की भीड़ व श्रद्धालु जुट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरो की मदद से लगभग डेढ़ घंटे बाद युवक को बाहर निकालकर जरिए एंबुलेंस जिला अस्पताल भेजवायाl जहाँ डाक्टरो ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक दीपक नौरंगिया चौराहे पर एक कंप्यूटर संस्थान मे कंप्यूटर सीखता था। शुक्रवार को वह हर दिन तरह दोपहर बारह बजे के आसपास कंप्यूटर क्लास के लिए गया हुआ था। वहीं से वह तमेश्वरनाथ चला गया था। जहां वह पोखरे मे नहाने लगा और डूब गया।
स्थानीय लोगों ने सूचना तमेश्वरनाथ चौकी को दी। सूचना पर उप निरीक्षक हरेंद्र पाठक ने स्थानीय गोताखोर की मदद से घण्टों बाद युवक को बाहर निकालवाया औरजिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाl
किशोर के मृत्यु की सूचना पर घर मे कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments