Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबालूशासन पुल के पहले बने गढ्ढे के कारण गिरकर चोटिल हो...

बालूशासन पुल के पहले बने गढ्ढे के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं राहगीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय को मेहदावल तहसील मुख्यालय होते हुए सुदूर नेपाल राष्ट्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित बालूशासन पुल के पहले सड़क पर होल हो जाने से हर दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शासन-प्रशासन के जिम्मेदार मुकदर्शक बन कागजों में सड़कों को गढ्ढामुक्त कर रहे हैं।
मंगलवार को एक दंपत्ति मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे कि बालूशासन पुल के पहले बने गढ्ढे के शिकार बन गए। यही नहीं दिन भर में दो तीन लोग और भी गिर कर चोटिल हो गए।
आने जाने वाले राहगीरों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से समस्या के निराकरण के लिए कहा गया, परंतु गढ्ढा जस का इस पड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments