February 22, 2026

राष्ट्र की परम्परा

निष्पक्ष खबर, सशक्त विचार

कमिश्नरी अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त का किया भव्य स्वागत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कमिश्नरी अधिवक्ताओं द्वारा नवागत मंडलायुक्त अनिल ढींगरा का अधिवक्ता एसोसिएशन के अपने-अपने सभागार में अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंगलवार को द कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, मंत्री आदर्श पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व उनकी टीम और नवागत आयुक्त न्यायालय अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष जनार्दन श्रीवास्तव, मंत्री राम प्रवेश यादव, उपाध्यक्ष नंदलाल व उनकी पूरी टीम द्वारा अलग-अलग समय में अपने अपने समिति के सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर, परिचय प्राप्त किये। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि न्यायालय के लिए वादकारी का हित सर्वोपरि है। हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करनी चाहिए। अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत करने की यह परंपरा सराहनीय है। व्यक्ति हमेशा सीखता रहता है। हमें भी यहां पर बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होगा। अधिवक्ताओं व अधिकारियों को आपसी सामंजस बनाकर वादकारियों के समस्याओं को न्यायालय में चल रहे लंबित मुकदमों का निस्तारण करने का कार्य किया जाएगा, जिससे वादकारियों को न्यायसंगत न्याय मिल सके और वादकारियों को बेवजह भाग दौड़ ना करना पड़े। सभागार में सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।