Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउपरगामी पुल के निर्माण हेतु निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं नियंत्रण

उपरगामी पुल के निर्माण हेतु निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं नियंत्रण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु वाराणसी मंडल के गोरखपुर-पनियहवा रेल खंड पर स्थित पिपराईच रेलवे स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण हेतु गर्डर लगाये जाने के लिये, ब्लॉक दिये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं नियंत्रण किया जायेगा। निरस्तीकरण के क्रम में
गोरखपुर से 16 जुलाई, 2023 को चलने वाली 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वही
नरकटियागंज से 17 जुलाई, 2023 को चलने वाली 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।जबकि नियंत्रण के क्रम में
आनन्द विहार टर्मिनस से 16 जुलाई, 2023 को चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस लखनऊ मंडल पर 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments