Friday, December 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशहोमगार्ड एवं कारागार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति का रुपईडीहा दौरा

होमगार्ड एवं कारागार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति का रुपईडीहा दौरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)रुपईडीहा उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति का नेपाल जाते समय भारत नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा वन विभाग के गेस्ट हाउस में विश्राम के दौरान ब्लाक प्रमुख नवाबगंज जय प्रकाश सिंह एवं स्थानीय बुद्धजीवियों ने स्वागत किया।मंत्री जी निजी यात्रा पर नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शनार्थ जाते हुए रुपईडीहा रुके थे।मंत्री जी ने रुपईडीहा के बुद्धिजीवियों से मुलाकात के दौरान विचारों का आदान प्रदान किया।इस दौरान डॉ सनत कुमार शर्मा ने मंत्री जी से होमगार्डो की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे होमगार्ड्स का वेतनमान बढ़ाया जाय।तथा इन सबको परमानेंट किया जाय।इस अवसर पर नवाबगंज ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिंह, शांति कमेटी के अध्यक्ष कमल मदेशिया, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जिला संयोजक शेर सिंह कसौधन,समाज सेवी सुभाष चंद्र जैन सहित कई गणमान्य लोग व स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments