Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedपौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने का लिया संकल्प

पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने का लिया संकल्प

वृक्षारोपण के साथ साथ वृक्षों को बचाना अतिआवश्यक है: श्यामदेव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पयागपुर थाना परिसर प्रांगण में वन महोत्सव के दौरान थानाध्यक्ष पयागपुर श्यामदेव चौधरी ने पौधरोपण कर, पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध बनाए रखने के लिए थाना स्टाफ सहित दृढ़ संकल्प लिया , और कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य निधि है, पेड़ पौधो से हम सभी को ऑक्सीजन मिलती है, जिससे सभी का जीवन अनवरत चलता रहता है ।
एक वृक्ष 10 पुत्रों के समान होता जैसे पुत्र पिता को सुख की अनुभूति कराते वैसे ही वृक्ष भी सभी को फल एवं छाया प्रदान कर सुख की अनुभूति कराते हैं, मानव जीवन के लिए शुद्ध वातावरण बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए । इस अवसर पर उप निरीक्षक दिनकर शुक्ला, मुकेश पांडे, महंत शर्मा ,बृजकिशोर सिंह, राजकिशोर सिंह, पहलवान सिंह, श्रीनाथ शुक्ला, विकास मिश्रा ,सहित समाजसेवी व थाना स्टाफ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments