
बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को बरहज थाना क्षेत्र परसिया देवार निवासी तीन महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गुरुवार को सूचना के आधार पर 3 महिलाओ को 33 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, मिली जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी द्वारा मयफोर्स के साथ, परसिया देवार क्षेत्र में कच्ची शराब को लेकर छापेमारी की गयी जिसके तहत मौके से 33 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं में परसिया देवार नकिहवा टोला निवासी शोभा यादव पत्नी हिरन यादव व चंपा देवी पत्नी प्रेमचंद तथा चिंता देवी पत्नी गुलाबचंद हैं, जिनके विरुद्ध बरहज थाने में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस