समग्र पोषण अभियान के तहत महिलाओं ने निकाली रैली

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा) बड़हलगंज में महिला सशक्तिकरण के लिये प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “पोषण अभियान” के प्रचार-प्रसार हेतु बड़हलगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो और महिलाओं ने पोषण रैली निकाल जागरूकता का संदेश दिया।
सोमवार को बड़हलगंज खण्ड विकास कार्यालय परिसर से प्रधानमंत्री की व्यापक योजना “पोषण जागरूकता रैली” को विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी के प्रतिनिधि के रूप में चाणक्य विचार संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, जनसेवा संस्था के अध्यक्ष महेश उमर और भाजपा मंडल महासचिव दुर्गेश मिश्र ने रवाना किया।
इस अवसर पर आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि देश में सशक्त और सबल नारी, साक्षर बच्चा, स्वस्थ भारत देश के विकास की नीव है। महेश उमर ने कहा कि पोषण, पढ़ाई, पेयजल संरक्षण, महिला स्वास्थ्य और परम्परागत खाद्य समूह को प्रोत्साहन देश की मजबूती के लिये जरूरी है। मण्डल महासचिव दुर्गेश मिश्र ने पोषण माह के तहत चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा, पोषण पंचायत, स्कूल केन्द्रित गतिविधियां, गृहभ्रमण और केंद्र आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर खंड विकास अधिकारी सुरेश मौर्य, सीडीपीओ जवाहर प्रसाद, आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के जिला संयोजक कप्तान सिंह, सुपरवाइजर उषा किरण, तारा गुप्ता, पूनम शाही, सरोज सिंह, सिंधू पाण्डेय, मुन्नी मौर्य, इंदू सिंह, शीला शर्मा, बिंदू देवी, संगीता यादव, मधू शाही, आकाश शाही, दिलीप निगम आदि मौजूद थे।

संवाददाता- गोविन्द मौर्य

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.