Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगराभीषण गर्मी में पंछीयों के लिए अपने घरों की छत पर पानी...

भीषण गर्मी में पंछीयों के लिए अपने घरों की छत पर पानी की व्यवस्था अवश्य करें : कृष्ण मुरारी माहेश्वरी

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
धाम जन सेवा समिति उत्तर प्रदेश की ओर से रामबाग ट्रांस यमुना कॉलोनी महादेव शाखा स्थल पर पंछियों के लिए मिट्टी के बर्तनों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर धाम जन सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी माहेश्वरी एडवोकेट ने सभी से अपील करते हुये कहा कि इस भीषण गर्मी में पंछीयों के लिए अपने घरों की छत पर दाना पानी की व्यवस्था अवश्य करें,जिससे इस भीषण गर्मी में पंछियों को पीने के लिए पानी मिल सके तथा पंछी अपनी प्यास बुझा सकें। इसी क्रम में रामकुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए भी पंछियों को बचाना आवश्यक है।
इस नेक कार्य का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आगरा विभाग सह कार्यवाह रमेश द्वारा किया गया। इस दौरान रामकुमार शर्मा ( चेयरमैन क्रय विक्रय ), मोहन गुप्ता पूर्व पार्षद, गोपाल वर्मा रामबाग नगर संघ चालक राकेश कुशवाह, अरिदमन सिंह, सचिन गुप्ता, रजत गुप्ता, एड. धर्मेन्द्र वर्मा, एड राजीव ठाकुर, एड अजय चौहान, एड आकाश शर्मा, उत्सव पालीवाल, विष्णु मिश्रा, महेश वर्मा, यश माहेश्वरी, हर्ष माहेश्वरी,अरिदमन सिंह तोमर, तरुण शुक्ला, सौरभ गुप्ता तथा क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments