
किसानों के जमिन का सर्किल रेट नहीं बताई सरकार तो होगा धरना – विजय रावत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को विधानसभा कैम्प कार्यालय बरहज में किसानों के साथ प्रेसवार्ता के दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार राष्ट्रीय राम जानकी मार्ग बनाने हेतु किसानों की जो भुमी अधिग्रहण कर रही है, उसका सर्किल रेट किसानों को जानकारी नहीं हो पा रही जिसको लेकर किसानों मे आक्रोश पैदा हो रहा है,जब सपा की सरकार थी तो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेसवे बनाने हेतु जो किसानों की भुमी अधिग्रहण की गयीं थी, उसमे किसानों की भूमि की सर्किल रेट के चार गुना पैसा सपा सरकार ने किसानों को दिया था और किसान खुशी खुशी अपनी जमीन देने को तैयार हो ग्ऐ थे लेकिन यह भाजपा की सरकार राम जानकी मार्ग भूमि अथिग्रहण सर्किल रेट बताए बिना, किसानों को नोटिस भेज रही हैं। जिससे जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। अगर सरकार व विभाग के लोग अगर अधिग्रहण करने से पहले सर्किल रेट नहीं देते है तो किसानों के हीत मे किसान आनदोलन करने का काम किया जाएगा।
More Stories
संस्कृत पढ़ने गया विनय बना खूनी!
मोहर्रम का मातमी जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ संपन्न, दुलदुल घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र
प्रेम की जीत: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की मंदिर में शादी, अपनाया नया नाम