Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्यों की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्यों की समीक्षा की

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा) जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में संचालित निर्माणकार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे निर्माणकार्यो की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लक्षित कार्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने बैठक में योजनावार कार्यों की प्रगति की जानकारी एक्सईएन जल निगम एवं कार्यदायी संस्थाओं से प्राप्त की। उन्होंने ट्यूबवेल , बोरिंग की समीक्षा में अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देश दिया कि बोरिंग कार्यों को तेज करने हेतु बोरिंग मशीनों कि संख्या बढ़ाएं ताकि बोरिंग कार्य समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने जल जीवन मिशन परियोजना से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि गांव में पाइप लाइन बिछाते समय सड़कों को अधिक मात्रा में क्षतिग्रस्त किया जा रहा है और यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने हैंडओवर की जा चुकी योजनाओं के सफल संचालन हेतु ग्राम प्रधानों एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कराने का भी निर्देश दिया।
बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम आसिफ हुसैन, सहायक अभियंता महेश चंद्र आजाद, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments