Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedपेड़ से लटकता मिला युवक का शव

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)नानपारा कोतवाली नानपारा के हुसैनीपुरवा गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव लोगों ने लटकता देखा। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी कोतवाली में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम हुसैनीपुरवा में शुक्रवार सुबह लोग खेत की ओर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने देखा कि यूकेलिप्टस के पेड़ पर उंचाई से युवक का शव लटका देखा। इस पर लोगों में हड़कंप मच गया। शव पेड़ पर सहारे में लटका हुआ था। लोगों ने शव मिलने की सूचना कोतवाली में दी। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से पहचान करवाई, लेकिन मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं नहीं हो सकी थी। गांव के लोग मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा जांच कराई जा रही है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments