Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत आवेदन 2 मई तक

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत आवेदन 2 मई तक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ध्यानचंद ने बताया कि मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जनपद के शहरी व नगरीय क्षेत्र के नवयुवक व नवयुवतियों को माटीकला (कुम्हारी) से सम्बन्धित व्यवसायिक गतिविधियों जैसे-खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग के उत्पाद (प्रेशर कुकर घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप प्लेट आदिव भवन निर्माण सामग्री (फ्लोर टाईल्स, रूफ, टाईल्स, लैट्रिंग पैन पाइप, वास बेसिन) एवं सजावटी समान (गुलदस्ता, गमला लैम्प आदि) के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऋण आवेदन पत्रों की मांग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत आवेदक की उम्र 18 से 55 वर्ष तक होनी चाहिए। इस योजना में आवेदक को ₹ 10.00 लाख तक ऋण राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से कराने की व्यवस्था है। परियोजना लागत में कार्यशील पूंजी को छोड़कर पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान (सब्सिडी) राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य है। स्वरोजगार हेतु इच्छुक लाभार्थी मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पुरानी तहसील, बैंक चौराहा, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 02.05.2023 है। साक्षात्कार शासन द्वारा गठित समिति द्वारा किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 7860440390 पर सम्पर्क कर सकते हैंl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments