Friday, February 13, 2026
HomeNewsbeatइंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित।

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित।

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी देवरिया के तत्वाधान में बुधवार को भाटपार रानी तहसील के कुटियाभार ग्राम में 6 अग्नि पीड़ित परिवार व धर्मखोर दुबे गांव में एक अग्नि पीड़ित परिवार जनों को राहत सामग्री त्रिपाल, किचेन सेट, हाई जिन कीट उपलब्ध कराया गया। भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रॉस आपदा में सबसे पहले पीड़ितों को सुविधा मुहैया कराती है।
आज भाजपा सरकार में सभी को समान रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर तहसीलदार चन्द्रशेखर ,सूरज सिंह सेंगर द्वारा को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मण्डल कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह, आजीवन सदस्य साहू विशाल कुमार गुप्ता व देवव्रत पाण्डेर लेखपाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान वशिष्ठ कुशवाहा समेत अनेक ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments