Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedपूर्व मुख्य विज्ञापन निरीक्षक को श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्य विज्ञापन निरीक्षक को श्रद्धांजलि

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कार्यालय, गोरखपुर के पूर्व मुख्य विज्ञापन निरीक्षक श्री वीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव का निधन 14 अप्रैल, 2023 को हो गया है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 15 अप्रैल, 2023 को राप्ती नदी के किनारे राजघाट, गोरखपुर में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ट पुत्र श्री सचिन श्रीवास्तव ने दी। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं दो विवाहित पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये। 15 अप्रैल, 2023 को मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कार्यालय में आयोजित एक शोक सभा में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्व0 वीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव को श्रद्धांजली दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments