Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहजारों की संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

हजारों की संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवरिया ने राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया से हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन का कार्यक्रम का आयोजन व संपादन किया। पथ संचलन राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया से प्रारंभ हुआ।कोतवाली रोड होते हुए सिविल लाइंस देवरिया शिव मंदिर से स्टेट बैंक मुख्य शाखा राघव नगर होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचा। दुर्गा मंदिर के बाद रामलीला मैदान से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज पर समाप्त हुआ।जगह-जगह बाल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर जनपद के नागरिकों ने उनका अभिनंदन एवं उत्साहवर्धन किया। बाल पथ संचलन के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत के द्वारा बाल स्वयंसेवकों के सभा को संबोधित किया गया तथा व्यक्तित्व निर्माण व राष्ट्र निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बारीपुर हनुमान मंदिर के महंत गोपाल दास द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में संघ चालक राजधारी, मकसूदन,नमो नारायण,सह प्रांत कार्यवाह वीरेंद्र विभाग प्रचारक सुशील, जिला कार्य्वाह् दीपेंद्र राजेश नगर कार्यवाह ,अंचल नगर प्रचारक,मोहित, जिला प्रचार प्रमुख पुष्पराज, करुणेश,रविशंकर,नितेश,ज्ञानस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments