Friday, January 16, 2026
Homeआजमगढ़लंबी बीमारी के बाद पत्रकार सिद्धेश्वर पाण्डेय की मां का निधन

लंबी बीमारी के बाद पत्रकार सिद्धेश्वर पाण्डेय की मां का निधन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी पाण्डेय का पूरा गांव निवासी पत्रकार सिध्देश्वर पाण्डेय की मां विद्यावती पाण्डेय 78 वर्ष पत्नी त्रिलोकीनाथ पाण्डेय का सोमवार की रात निधन हो गया। स्व. विद्यावती पाण्डेय कई दिनों से बीएचयू में भर्ती थीं। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार महर्षि दुर्वासा की तपोस्थली दुर्वासा धाम पर किया गया। मुखाग्नि एकलौते पुत्र पत्रकार सिध्देश्वर पाण्डेय द्वारा दी गयी।

दु:खद घटना की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में त्रिलोकीनाथ पांडेय सेवानिवृत शिक्षक के साथ ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, दैवज्ञ दुर्वाषा मंडल मुन्ना बाबा, डा सुरेश यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के परशुराम यादव, प्रदीप कुमार, सर्वेश्वर पांडेय, ज्ञानेश्वर पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के चंद्रभान यादव, इन्द्रासन पांडेय ,रमाकांत मिश्र , प्रधान अमित जायसवाल ,राम अवतार यादव , सूरज अग्रहरि , पत्रकार बिरेन्द्र यादव, विवेकानंद पाण्डेय आदि लोग रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments