बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)/RKP NEWS
तहसील क्षेत्र मईल बरेजी पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से रंजीत कुमार गौड़ 30 पुत्र केदारनाथ गौड़ निवासी भिटौली थाना असांव जिला सिवान बिहार की मौत हो गई,जबकि बाइक पर पीछे बैठे सत्य प्रकाश वर्मा 26 पुत्र लक्ष्मी वर्मा निवासी शिवला वार्ड थाना रुद्रपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों का प्राथमिक इलाज कराने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले गयी,जहां रंजीत गौड़ को डॉक्टरों द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया जबकि सत्य प्रकाश वर्मा का प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया ,सत्य प्रकाश वर्मा का इलाज देवरिया जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह ट्रक बिहार से बरहज के तरफ जा रहा था अभी ट्रक मईल थाना क्षेत्र के बरेजी पुल के समीप ही पहुंचा था कि सामने से आ रही दोपहिया वाहन ट्रक की चपेट में आ गई ,जिससे दोपहिया सवार रंजीत गौड़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पीछे बैठा सत्य प्रकाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष मईल सुभाष चन्द्र पांडे ने बताया की ट्रक की चपेट में आने से रंजीत गौड़ निवासी भिटौली थाना असांव जिला सिवान की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पीछे बैठा सत्य प्रकाश वर्मा गंभीर रूप जख्मी हो गया ,मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया ,जबकि सत्य प्रकाश वर्मा का इलाज जिला अस्पताल देवरिया में चल रहा है।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.