
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l रिश्तेदारी में गए युवक का शव सुबह फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुँच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम एरिया निवासी पुन्नू कश्यप (40) की रिश्तेदारी थाना क्षेत्र मुन्नीलालपुरवा गाँव में है। रिश्तेदारी में कुछ दिन पूर्व विवाह आयोजित हुआ था। जबकि प्रीति भोज कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए पुन्नू गाँव गया था। उसका शव गाँव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। इस पर सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय पुलिस बल के साथ पहुँच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पेड़ से उतरवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत आत्महत्या करने से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।
More Stories
यातायात नियमों की अनदेखी पर 96 वाहनों का ई-चालान, 4 सीज
आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक गोरक्षप्रान्त सुरजीत ने किया पौधरोपण
कालाजार उन्मूलन की मुहिम में जुटी “साइकिल वाली दीदी” पिंकी चौहान