नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा ) नई दिल्ली आबकारी नीति नहीं, पापकारी और भ्रष्टाचारी नीति है यह कहना भारतीय जनता पार्टी का केजरीवाल सरकार पर आबकारी नीति के विरोध में भाजपा, ने कहा- (भाजपा) और आम आदमी पार्टी के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी की थी और फिर रविवार को मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ। जिसको लेकर मनीष सिसोदिया ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला।
इसी बीच भाजपा ने पलटवार करते हुए मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी बताया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि देश की जनता कह रही है कि अगर कोई सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी कोई है तो वो मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केजरीवाल सरकार से सवाल पूछे कि अगर आम आदमी पार्टी की आबकारी नीति सही थी तो वापस क्यों ली गई ? आम आदमी पार्टी का शिक्षा मॉडल बड़ा अच्छा है।
गौरव भाटिया ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर आई, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश के साथ खड़ी हो गई, दवाई सुनिश्चित की गई, अस्पतालों की व्यवस्था सुधारी गई। केजरीवाल जी को उस समय दवाई, बेड और ऑक्सीजन व्यवस्था पर ध्यान देना था, लेकिन वो भ्रष्टाचारी कलम आबकारी नीति पर दस्तखत में लगी थी। उन्होंने कहा कि आज भारत की जनता कह रही है- ‘आप’ नहीं ‘पाप’ है, भ्रष्टाचारियों का बाप है और जनता के लिए अभिशाप है।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.