Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभागवत कथा महायज्ञ के लिए निकली भव्य शोभायात्रा

भागवत कथा महायज्ञ के लिए निकली भव्य शोभायात्रा


बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परंपरा)l जिले के भलुअनी विकास खण्ड के चतुरी में होने वाले भागवत कथा महापुराण यज्ञ के लिए निकली भव्य शोभायात्रा भलुअनी के गांधी चौक से बहोर धनौती होते हुए अयोध्या धाम से पधारे स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में कथा स्थल चतुरी पहुंची।

शोभा यात्रा की शुरुआत वेद मंत्रों के बीच हुईl जिसमे हाथी, घोड़े, सिंघा व बैंड बाजे के साथ पीत वस्त्र धारण किए हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतार मनमोहक लग रही थी। जगह-जगह लोग श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। लोगों के लिए नाश्ते व पानी की व्यवस्था रास्ते में की गई थी। कथा स्थल पर पहुंच कर कलश पूजन किया गया ।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे। यज्ञ में 10 फरवरी से 16 फ़रवरी तक रोज दिन में 11 बजे से शाम 6 बजे तक रामलला सेवा सदनम अयोध्या धाम के जगद्गुरु स्वामी डॉ राघवाचार्य जी महाराज संगीतमय कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराएंगे । शोभायात्रा में मुख्य यजमान पूर्व प्रधानाचार्य नरसिंह त्रिपाठी, मालती त्रिपाठी,संतोष मद्देशिया, वी के शुक्ला, हैप्पी शुक्ला, डॉ धर्मेंद्र पाण्डेय,सुधाकर मिश्र, बलराम त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, रवि पाण्डेय, कृष्ण कुमार तिवारी,कमलाकर शुक्ला, त्रिवेणी गुप्ता, अम्बिका यादव, सत्यम पाण्डेय, अभिमन्यु पाण्डेय, गंगाधर तिवारी, गोविंद तिवारी, रामानंद तिवारी ,महेश पाण्डेय,लालबाबू गुप्ता, गोपी यादव, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments