बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)शहर के चौक बाजार में रविवार को भीड़ के बीच एक महिला के पर्स से चोर ने मोबाइल निकालने का प्रयास किया। इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने चोर की जमकर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों उसे छुड़ाया। इसके बाद वह फरार हो गया। कोतवाली नगर के चौक बाजार में रविवार को काफी भीड़ थी। भीड़ के बीच लोग खरीददारी कर रहे थे। दोपहर में एक महिला कपड़े की दुकान पर मोलभाव कर रही थी। तभी पीछे से एक मोबाइल चोर पहुंच गया। उसने मोबाइल पर्स से निकालने का प्रयास किया। महिला को इसकी भनक लग गई। इस पर पीछे मुड़ी महिला ने मोबाइल चोर को जमकर पीटा। भीड़ के बीच लोगों ने युवक को छुड़ाया। इसके बाद युवक मौके से से फरार हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
More Stories
उत्पीड़न से दुखी होकर लेखपाल ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत के विरोध में लेखपाल संघ का हड़ताल व धरना प्रदर्शन
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
सुबह-सवेरे पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’, 345 व्यक्तियों व 226 वाहनों की हुई जांच