
बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विकास खण्ड भागलपुर, ग्राम मौना गढ़वा के प्रधान डॉ जनार्दन कुशवाहा को उनकी निष्ठा व ईमानदारी, तथा गाँव के विकास की ओर अग्रसर रहने, व जनता की सेवा को देखते हुए, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश संगठनमंत्री,के पद पर मनोनीत किए गए।
पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी तथा निरन्तर जनता की सेवा भाव को देखते हुए, देवरिया जनपद के बरहज तहसील क्षेत्र निवासी, विकास खण्ड भागलपुर के मौना गढ़वा के ग्राम प्रधान डॉ जनार्दन कुशवाहा को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनित किया गया है, जिस पर देवरिया जनपद के वासी एवं ग्राम प्रधान अशोक मिश्रा जिला अध्यक्ष देवरिया प्रधान संघ, श्रीकृष्ण पाठक, ऋषिनाथ मिश्रा, सदानन्द कुशवाहा, ममता देवी, अमित सिंह छोटू, राजेश यादव, इंदल यादव, चिंता देवी, पंकज कुमार, अशोक चौहान, डॉ राम मनोहर त्रिपाठी सहित जनपद के अनेकों ग्राम प्रधानों ने बधाइयां दी। इस अवसर पर सत्यप्रकाश गोंड़, धर्मेंद्र यादव, दिनेश यादव, मृत्युंजय सिंह, शमशाद अंसारी, संजय यादव, सुनील कुमार सिंह, रीता देवी, अजय कुमार, नैन सिंह, सदानंद, सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
More Stories
राज्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पैमाइश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व हवाई फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
आईफोन के लिए जुर्म की राह पर छात्र: आगरा में आलू व्यापारी से 10 लाख की चेन लूटी