Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेभिवंडी गांव मेंं प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया गया

भिवंडी गांव मेंं प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया गया

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) भिवंडी तालुका के अंतर्गत एलकुंदे गांव में भूमी अभिलेख विभाग,सर्वे ऑफ इंडिया और ग्रामविकास विभाग द्वारा गावठाण जमीनी का जीआयआयएस आधारित सर्वेक्षण व भूमापन करने के बाद, मिल्कियत का सनद वितरण कार्यक्रम भिवंडी तालुका के सोनाळे ग्रुप ग्रामपंचायत के अंतर्गत, एलकुंदे गांव मेंं भारी उत्साह के साथ संपन्न किया गया। लगभग ५२ ग्राममस्त को सनद ( प्राॅपर्टी कार्ड ) का वितरण किया गया। संपुर्ण महाराष्ट्र राज्य में पहले प्राॅपर्टी कार्ड का वितरण यलकुंदे गांव मे संपन्न किया गया। यह जानकारी भुमी अभिलेख विभाग द्वारा दी गई।
आपको बता दूं कि इस कार्यक्रम को संपन्न करते समय पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार सहसचिव ए.पी.नागर,भुमी अभिलेख संचालक तथा जमाबंदी आयुक्त एन.के.सुधांशु,कोकण प्रदेश भुमी अभिलेख उपसंचालक जयंत निकम,ठाणे भुमी अभिलेख जिला अधिक्षक बाबासाहेब रेडेकर,सर्व्हे आँफ इंडिया के कर्णल फतेहपुर, उपविभागीय अधिकारी कल्याण विभाग अभिजित भांडे पाटील,भिवंडी तहसिलदार अधिक पाटील,गटविकास अधिकारी प्रदीप घोरपडे,भुमी अभिलेख उप अधिक्षक प्रमोद जरग,देवा ग्रुप फाऊंडेशन सचिव तानाजी भाऊ मोरे,सरपंच मनिषा तानाजी मोरे, के अलावा ग्रामसेवक उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों के हाथों यलकुंदे गांव के ग्रामस्थों को कार्ड, प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments