कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामऔतार सिंह तथा सदस्यगण चोब सिंह वर्मा, महेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी व संतोष कुमार विश्वकर्मा का आगमन जनपद कुशीनगर में 24 जनवरी को प्रस्तावित है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के सन्दर्भ में अनुभाविक जाँच एवं अध्ययन के साथ, निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बावत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/ संस्था / पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है, तो वह लिखित / मौखिक आकलन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है, जिससे वास्तविक निष्कर्ष तक पहूँचा जा सकें।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस