Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्यार्थियों ने धूमधाम से किया नववर्ष का स्वागत

विद्यार्थियों ने धूमधाम से किया नववर्ष का स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महंथ रामाश्रय दास पब्लिक स्कूल जादोपाली में नव वर्ष का स्वागत बच्चों ने धूमधाम से किया। प्रबंधक डा. कौशल राय, डायरेक्टर अंजनी कुमार राय ने विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उपहार प्रदान किया। इसके साथ ही सभी को नए साल में जीवन की नई ऊंचाइयां छूने की कामना व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने इंद्रधनुषी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने रंगोली सजाकर साल 2023 का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्येंद्र दुबे, दिव्या राय, विजय यादव, अन्नू राय, मनीष कुमार, गायत्री राय, अमित कुमार, विमाला देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments