Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रद्धांजलि सभा आयोजित

श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के पयागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन की आकस्मिक मृत्यु पर पयागपुर के रामालय गेस्ट हाउस में पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्र लोग शामिल हुए श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता जैसे पुत्र को जन्म देने वाली माता के निधन से आज सारा देश दुखी है । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता बेन ने आजीवन सादा जीवनऔर उच्च विचार के आदर्शो को प्रोत्साहित किया। फलस्वरूप नरेंद्र मोदी जैसा बेटा देश को प्राप्त हुआ। श्रद्धांजलि सभा को समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरिओम रस्तोगी और मैन बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी समाजसेवी आनंद बिहारी शुक्ला भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला मंत्री अजीत शुक्ला देव कृष्ण त्रिपाठी काका पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल प्रसाद शुक्ला अजय तिवारी , पू मां शि संघ अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बृजेश तिवारी ,सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और क्षेत्र लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments