देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। अध्यक्ष पद पर वैभव कांत मिश्र ने 638 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार दीक्षित को 380 मतों के अंतर से पीछे छोड़ा।
अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में अशोक कुमार दीक्षित को 258, विपिन कुमार पाठक को 230, अजय कुमार मल्ल को 106, राधा कृष्ण शुक्ल को 40, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी को 24, विजय शंकर चौरसिया को 9 और संत कुमार सिंह को 3 मत मिले।
वहीं मंत्री पद पर ऋषिराज मिश्रा ने 689 मत हासिल कर स्पष्ट जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागेंद्र यादव थापा को 364 मतों से पराजित किया। नागेंद्र यादव थापा को 325 मत मिले। मनोज कुमार विश्वकर्मा को 48, राकेश कुमार तिवारी को 134, वरुण कुमार सिंह बघेल को 5, संदीप सिंह पाल को 72 और सुरेंद्र कुमार मिश्र को 32 मत प्राप्त हुए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद यादव ने 472 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। राजेश तिवारी को 400, रूपेश तिवारी को 303 और सुधीर तिवारी को 102 मत मिले।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं और समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष वैभव कांत मिश्र एवं मंत्री ऋषिराज मिश्रा को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।