देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ) पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बाद
बंगाल चुनाव प्रचार से वापस लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मार्कण्डेय शाही का किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ताओ के आतंक और भय और ममता सरकार के भ्रष्टाचार से आजिज आकर जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद बंगाल में सुशासन का राज स्थापित होगा, जनता खुशहाल और समृद्ध होगी।
बंगाल चुनाव प्रचार से लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मार्कण्डेय शाही ने कहा कि बंगाल में अराजकता चरम सीमा पर थी, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भय से आम जनता त्रस्त थी, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं और खासकर हिन्दुओ का उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसके फलस्वरूप कार्यकर्ताओ ने संगठित होकर चुनाव में परिश्रम किया और आमजनता ने साथ देकर बंगाल में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार को बनाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद अमित मिश्रा, विजेंद्र चौहान, डॉ विनोद पांडेय,राजू मिश्र, सोनू, अवनीश उपस्थित रहे।
