Friday, May 1, 2026
HomeNewsbeatबारिश भी नहीं बुझा सकी बाइक की आग, घुसवा चौराहे पर मचा...

बारिश भी नहीं बुझा सकी बाइक की आग, घुसवा चौराहे पर मचा हड़कंप

घुसवा चौराहे के पास चलते-चलते धधकी बाइक, मूसलाधार बारिश में जलती रही मोटरसाइकिल, लोग बने तमाशबीन


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जनपद के घुसवा चौराहे के निकट उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सड़क पर चल रही एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें निकलने लगीं। हैरानी की बात यह रही कि उस समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद आग लगातार धधकती रही।
घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने सुरक्षित दूरी बनाकर घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन बाइक पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल अचानक धुआं छोड़ने लगी और कुछ ही सेकेंड में उसमें आग भड़क उठी। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज की जताई जा रही है। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बारिश के बीच सड़क पर जलती बाइक का दृश्य लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने समय रहते आसपास खड़े लोगों को दूर हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया। घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments