बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर क्षेत्र के आजाद नगर उत्तरी निवासी ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरहज के अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी की माता हबीबुन निशा (90) पत्नी स्वर्गीय अब्दुल मोनाफ का रविवार की सुबह निधन हो गया। हबीबुन निशा काफी समय से बीमार चल रहीं थीं। निधन का समाचार सुनकर कांग्रेसजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके आवास पर शोकाकुल लोगों का तांता लग गया। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिहर तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल,कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम सुन्दर जायसवाल, वार्ड सभासद रतन सोनकर, विजय नेता,भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष धनन्जय यादव, अब्दुल जब्बार आलम, आलोक त्रिपाठी, दीनदयाल प्रसाद, ग्राम प्रधान गणेश गिरि,विवेक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल,डा एस एच लारी,चांद आलम, एडवोकेट राजेश कुमार गोयल, श्री निवास उपाध्याय,बबलू राईन,डा रोहित सिंह,विनोद सोनकर,मनोज गुप्ता, पुरूषोत्तम मद्धेशिया,शिव शंकर जायसवाल, आरिफ भोलू,शब्बीर अहमद शाह,नसीम अहमद,सेराज अंसारी,अनीस मंसूरी,राकेश यादव, संतोष वर्मा,अरविन्द वर्मा,आशुतोष शाह, मोहित राय आदि ने पहुंचकर शोक जताया। रविवार देर शाम स्थानीय पैना रोड स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज के बाद सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
