मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मऊ की प्रधानाचार्या ने जानकारी दी है कि एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस परीक्षा में वे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जो कक्षा 08 की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तथा जिनकी आयु 30 जून 2026 को 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 35 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित हेड कोड के अंतर्गत कोषागार में ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा। जमा किए गए चालान की मूल प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी।
आवेदन पत्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मऊ से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। वहीं पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 तय की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
