संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत के निर्देशानुसार जनपद इकाई का गठन कर दिया गया है। बैठक में डॉ. सोनी सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि गीता सिंह (मेहदावल) एवं गोरखनाथ मिश्रा को उपाध्यक्ष और अमीता सिंह (बघौली) को मंत्री बनाया गया।
निर्णय प्रांतीय प्रतिनिधि एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष/पर्यवेक्षक डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा, प्रांतीय मंत्री एवं सह-पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव तथा बस्ती की जिला उपाध्यक्ष सत्त्या मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को गति देना रहा।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. सोनी सिंह ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कार भारती के माध्यम से जनपद में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा और कला-संस्कृति के संरक्षण के लिए सक्रिय कार्य किए जाएंगे।
बैठक में प्रमुख समाजसेवी अखिलेन्द्र सिंह एवं भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष राजन सिंह की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

