महापुरुषों की याद में कार्यक्रम करेगा ग्रापए
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)
आज जरूरत है कि लोकतंत्र को और मजबूत किया जाए, ग्रामीण क्षेत्र का पत्रकार वास्तव में लोकतांत्रिक मूल्यों का सजग प्रहरी होता है, उक्त बातें नगर के हरैया वार्ड में स्थित पत्रकार भवन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी व परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य विजयेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा।उन्होंने कहा कि जरूरत है कि हर मजबूर व लाचार की आवाज बनकर उनकी बात सामाजिक पटल पर रखा जाए। नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि बहुत ही बड़ी चुनौती है आज के हालात में पत्रकारिता करना,लेकिन इन्ही कलमकार साथियों के दम पर समाज मजबूती के साथ खड़ा है। आरएल एकेडमी के प्रबंधक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश को आजादी दिलाने से लेकर सरकार के जनविरोधी नीतियों को उजागर कर जनता की सशक्त आवाज उठाने का काम पत्रकार करते रहे हैं। तहसील अध्यक्ष एस एन मिश्र ने कहा कि ग्रापए महापुरुषों को उनके जयंती व पूर्ण तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर याद करेगा। गोष्ठी की अध्यक्षता एस एन मिश्र व संचालन डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष रामनवल सिंह, केपी गुप्त, आनन्द प्रकाश उपाध्याय, रत्नेश यादव, जितेन्द्र पांडेय,राकेश यादव, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, रामू यादव, बृजेश कुमार द्विवेदी, दिनेश कसेरा, विपिन जायसवाल, राजेन्द्र बहादुर सिंह, चंद्रकांत तिवारी, विवेक धर द्विवेदी,अजय दूबे, डॉ आर के यादव,रामविलास तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, सोनू पांडेय आदि ने सम्बोधित किया।
