Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पुलिस विभाग के 20 अधिकारी ट्रांसफर

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पुलिस विभाग के 20 अधिकारी ट्रांसफर

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपदों और इकाइयों में तैनात पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) और समकक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जनपदों और विशेष इकाइयों में बदलाव

जारी सूची के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सहित कई जिलों में तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कुछ अधिकारियों को जनपदों से हटाकर पीएसी, सतर्कता और सीआईडी जैसी विशेष इकाइयों में तैनात किया गया है, जबकि कुछ को जिला स्तर पर अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारी देने को प्रशासनिक सक्रियता बढ़ाने की कवायद माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत ने दिखाया सामरिक आत्मविश्वास

तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण के निर्देश

शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतियां पुलिस मुख्यालय और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर फोकस

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। आगामी आयोजनों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए यह कदम अहम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/?m=1

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments