Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेडेढ़ वर्ष के फ्रिज डीए का एरियर देने का आदेश जारी करें...

डेढ़ वर्ष के फ्रिज डीए का एरियर देने का आदेश जारी करें सरकार– रूपेश

हिमाचल में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की तैयारी, यूपी के कर्मचारियों की कब आएगी बारी– मदनमुरारी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक, परिषद के कैम्प कार्यालय तुर्कमानपुर बर्फखाना पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन मंत्री अश्वनी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की, कर्मचारी अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना काल में देश की सेवा किए हैं, इसलिए हम अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह अपील करते हैं कि, वह शीघ्र ही कर्मचारियों के डेढ़ वर्ष से फ्रिज डीए का एरियर जारी करने का आदेश दें, क्योंकि देश अब संकटकाल से उभर चुका है और देश की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर दौड़ रही हैं, इसलिए प्रधानमंत्री को अब कर्मचारियों का हक दे देना चाहिए।
मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि, वह पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे की टिकट में मिलने वाले छूट का आदेश पुन: जारी करें और मुख्यमंत्री योगी, पेंशनर सहित अपने सभी वरिष्ठ नागरिक को रोडवेज किराए में भी छूट की व्यवस्था बनाएं, इससे वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों को बुढ़ापे में तीर्थ यात्रा वगैरह करने में आसानी होगी।
उपाध्यक्ष मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि हम अपने सरकार का ध्यान पुरानी पेंशन की तरफ दिलाना चाहते हैं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अपने पहले कैबिनेट की बैठक में अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने जा रही हैं, वही हम यूपी के सभी कर्मचारी अपने मुख्यमंत्री से यह आस लगाए हैं कि वह भी हमें शीघ्र पुरानी पेंशन देकर कर्मचारी हित में एक ऐतिहासिक काम करेंगे।
बैठक को बंटी श्रीवास्तव शब्बीर अली खान आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
बैठक मै गोसेवक वरुण बैरागी, अरुण द्विवेदी, गोविंद ,शब्बीर अली, कृष्ण मोहन गुप्ता, भारतेंदु यादव, राजेश सिंह, प्रभु दयाल सिन्हा अनूप कुमार, इजहार अली, राघवेंद्र कुमार फुलई पासवान, रामधनी पासवान पृथ्वीनाथ गुप्ता, जयराम गुप्ता कनिष्क गुप्ता विनीता सिंह यशवीर श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, शशि भूषण, डा० एसके विश्वकर्मा सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments