देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख इलाकों में विशेष अभियान संचालित किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की गहन जांच की गई। जिन ई-रिक्शा चालकों के पास वैध दस्तावेज पाए गए, उनके वाहनों पर नियमानुसार नंबरिंग कराई गई। वहीं नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत ई-चालान की कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड जैसे व्यस्त स्थानों पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बसों, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा न्यू कॉलोनी स्थित डॉक्टर गुलाम रसूल, आस्था हॉस्पिटल तथा साकेत नगर स्थित डॉक्टर दाऊद अंसारी के सामने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का भी चालान किया गया।Deoria Traffic Police Checking Drive के दौरान कुल 129 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि नियमों के गंभीर उल्लंघन में 2 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
