संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में 22 फरवरी को प्रस्तावित मेगा विधिक सहायता शिविर की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नोडल अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के प्रचार-प्रसार, कार्ययोजना और सफल आयोजन पर चर्चा हुई।
निर्णय हुआ कि सभी विभाग अपने लाभार्थियों की जानकारी 15 फरवरी तक जिला विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएँ। शिविर का आयोजन हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में होगा।
अधिकारियों को लाभार्थियों को लाने-ले जाने और दस्तावेज उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
