Sunday, February 1, 2026
HomeNewsbeatउत्तर प्रदेश में फरवरी से राशन वितरण में बड़ा बदलाव….

उत्तर प्रदेश में फरवरी से राशन वितरण में बड़ा बदलाव….

खाद्य एवं रसद विभाग के आदेशानुसार लोगों की खाद्य आदतों को ध्यान में रखते हुए लागू की जा रही नई व्यवस्था..

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )उत्तर प्रदेश में फरवरी से राशन वितरण कार्यक्रम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2026 से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन वितरण के अनुपात में संशोधन किया है। यह बदलाव खाद्य एवं रसद विभाग के आदेशानुसार लोगों की खाद्य आदतों को ध्यान में रखते हुए लागू हो रहा है, जिसमें गेहूं प्रधान और धान प्रधान मंडलों के आधार पर गेहूं-चावल की मात्रा बदली गई है। कुल राशन की मात्रा वही रहेगी।

नए वितरण नियम…..धान प्रधान मंडल जैसे आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर…….

पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 1 किलो गेहूं और 4 किलो चावल मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल।

गेहूं प्रधान मंडल ….जैसे आगरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली…..

प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल मिलेगा। पहले यह उल्टा था। यह व्यवस्था 14 जनवरी 2026 के अपर आयुक्त आदेश से प्रभावी हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments