Saturday, March 14, 2026
HomeNewsbeat77वां गणतंत्र दिवस जनपद में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ संपन्न

77वां गणतंत्र दिवस जनपद में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। 77वां गणतंत्र दिवस जनपद में श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
प्रातः 08:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान हुआ तथा संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों, वीर नारियों और मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ संविधान देश के नीति-नियमों का आधार है। संविधान हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि जनपद का विकास ही देश के विकास की आधारशिला है, जिसके लिए सभी को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, वीर चक्र विजेताओं के आश्रितों और शहीदों के परिजनों को पुष्पगुच्छ, अंग-वस्त्र और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें http://फर्जी नंबर प्लेट और मास्टर चाभियों से होता था चोरी का खेल https://rkpnewsup.com/thefts-were-committed-using-fake-number-plates-and-master-keys/
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश सहित अन्य वक्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देशहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना ही सच्ची स्वतंत्रता है। इसके लिए सरकार की विकासपरक और लाभार्थीपरक योजनाओं को प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में विद्यालयों की छात्राओं ने राष्ट्रगान सहित देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। संचालन प्रदीप त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी शिव कुमार गुप्ता, सुभाष यादव, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मेहदावल रविकांत चौबे, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) धनघटा हृदय नारायण तिवारी, सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ब्रदी प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी योगेश चौधरी, ओएसडी राकेश कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, पूर्व तहसीलदार गिरिवर सिंह, ईडीएम राकेश सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन में भी हुआ भव्य आयोजन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, जनपद न्यायाधीश मोहनलाल विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिला जज प्रथम गजेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के सपूतों, क्रांतिकारियों और महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि संविधान सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के सम्मान और स्वाभिमान की गारंटी देता है। उन्होंने सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों और आंतरिक सुरक्षा के प्रहरी पुलिस बल के कार्यों की सराहना की। साथ ही किसानों, गरीबों और बेरोजगारों के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए समाज के सबसे कमजोर वर्ग को आर्थिक स्वतंत्रता और समान अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया।
समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, पुलिस जवानों, छात्र-छात्राओं और शहीदों के परिवारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, धनघटा अभय मिश्रा, मेहदावल सर्व दमन सिंह, पुलिस लाइन अजय सिंह, यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments