Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने दिए कड़े...

फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए 77 मामलों में से 11 का मौके पर निस्तारण

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)कसया तहसील सभागार में आयोजित आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण का निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी श्री तंवर ने एक-एक कर सभी प्रार्थनापत्रों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्राप्त प्रार्थनापत्रों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रार्थनापत्रों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस से जुड़े मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय मिलना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 77 मामले प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के 49, पुलिस विभाग के 11, विकास विभाग के 4, कृषि विभाग के 5, खाद्य एवं रसद विभाग के 4 तथा अन्य विभागों के 4 प्रकरण शामिल रहे। इनमें से मौके पर ही राजस्व विभाग के 5, पुलिस विभाग के 2, कृषि विभाग के 2 तथा खाद्य एवं रसद विभाग के 2 सहित कुल 11 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शेष 66 प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया।इस अवसर पर परियोजना निदेशक पीयूष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चन्द्र प्रकाश, बीएस राम जियावन मौर्य, उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल, सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी कुन्दन सिंह, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला, एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments