Saturday, February 28, 2026
HomeUncategorizedथाना प्रभारी गौरव त्यागी का गैर जनपद स्थानांतरण, जैतीपुर थाने में भावुक...

थाना प्रभारी गौरव त्यागी का गैर जनपद स्थानांतरण, जैतीपुर थाने में भावुक विदाई समारोह

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर थाना प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले गौरव त्यागी का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में सम्मान, भावुकता और कृतज्ञता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
अपने लगभग 14 माह के कार्यकाल में थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए पुलिस-जन सहयोग की मजबूत मिसाल पेश की। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा।
विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्हें पुष्पगुच्छ, फूल-माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने उनके अनुशासित नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली और संवेदनशील प्रशासन की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने भावुक होते हुए कहा कि जैतीपुर थाना उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के समर्पण और टीम भावना की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में उप निरीक्षक सूरज पाल पचौरी, रोहिताश कुमार, रामू आर्य, इतेश तोमर, कांस्टेबल तरुण सिरोही, राहुल यादव सहित बृजेश मिश्रा, मदनपाल सिंह, सुनील यादव, राकेश गुप्ता समेत अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments