Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगराजैविक खेती और श्री अन्न पर केंद्रित रहा किसान मेला, वैज्ञानिकों ने...

जैविक खेती और श्री अन्न पर केंद्रित रहा किसान मेला, वैज्ञानिकों ने दी अहम सलाह

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आगरा के बाह क्षेत्र स्थित पवित्र वटेश्वर धाम प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय पारंपरिक विराट किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस का आयोजन 26 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में आगरा मंडल के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और जैविक खेती के महत्व से रूबरू कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जैतपुरकलां के प्रतिनिधि रीतेश वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष (बाह देहात) शिव कुमार शर्मा रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने विभिन्न विभागों एवं निजी कंपनियों द्वारा लगाए गए कृषि स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

मेले को संबोधित करते हुए शिव कुमार शर्मा ने किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी। संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मंडल ने किसानों को मृदा परीक्षण के बाद संतुलित उर्वरक उपयोग और उन्नत बीज प्रजातियों को अपनाने की सलाह दी। वहीं डॉ. राजेश पाराशर ने जैविक खेती से स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें – कड़ाके की ठंड में पटवा समाज युवा संगठन बना सहारा, गरीब बच्चों को कंबल व गर्म वस्त्र वितरित

कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधानों और तकनीकी नवाचारों से अवगत कराया। तकनीकी सहायक श्री सर्वेश कुमार ने श्री अन्न (मिलेट्स) उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित किया। इसके अलावा पीएम किसान योजना, फसल बीमा, फार्मर रजिस्ट्री और जैविक कीट नियंत्रण जैसे विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।

इस पारंपरिक विराट किसान मेला आगरा 2025 में आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा जनपदों के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

ये भी पढ़ें – चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात की दवा खिलाने से युवती की मौत

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments