आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायाधीश विवेक संगल के निर्देशन में महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन शोषण के विरुद्ध शिकायत निवारण समिति गठित की गई हैl जिसके अनुपालन में समिति की अघ्यक्ष अपर जिला जज शिप्रा आर्य की उपस्थिति में मुक्ता त्यागी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यालय में विभिन्न महिलाओं को कार्यस्थल पर होने वाले शोषण के बारे में विधिक जानकारी दी एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता संबंधी जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रमिला शर्मा,एनजीओ तथा विभिन्न महिलाएं उपस्थित रही। समिति अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी लोगों को यह शपथ दिलाई गई कि, वे स्वयं का संरक्षक एवं अपने संपर्क में आई सभी महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
More Stories
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रतापगढ़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक घायल, 11 लोग अस्पताल में भर्ती
50% महिला भागीदारी से ही साकार होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना : विजया रहाटकर