Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसएसपी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वूमेन पावर वाहन 1090...

एसएसपी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वूमेन पावर वाहन 1090 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने वूमेन पावर लाइन 1090 वाहन को पुलिस आफिस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो रामगढ़ताल झगहा चौरीचौरा होते हुए जनपद के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर महिलाओं को जागरुक करने का कार्य करेगा। मिशन शक्ति-2022 जागरूकता अभियान में महिलाओं को मजबूत और जागरूक बनाने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस लिया है। आज मगलवार को पुलिस आफिस से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने वूमेन पावर लाइन 1090 के प्रचार वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया जो विभिन्न हिस्सों से होते हुए महिलाओं को सशक्त होने के बारे में जागरूक करेगा।वाहन के जरिए महिलाओं-बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों और उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूक किया जायेगा । अभियान में जनपद में स्थित कन्या विद्यालय, बस अड्डा,सार्वजनिक स्थानों,प्रमुख चौराहों, कस्बों, प्रमुख बाजारों, मन्दिर, शिवालयों, शापिंग मॉल पर महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे बालिकाओं-महिलाओं को नारी सुरक्षा-मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्प लाइन नम्बर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930, थानों के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रचार वाहन रवाना करते समय पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु प्रभा सिंह सहित महिला जवान पुलिस ऑफिस के अधिकारी व कर्मचारी तथा आए हुए फरियादी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने 1090 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments