Tuesday, March 3, 2026
HomeNewsbeatआई आई टी शोधार्थी सत्यम तिवारी ने रौशन किया बरहज का नाम

आई आई टी शोधार्थी सत्यम तिवारी ने रौशन किया बरहज का नाम

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानाचार्य-रमेश तिवारी “अनजान “के सुपुत्र सत्यम तिवारी (आईआईटी मंडी, हिमाचल ) के शोधार्थी ने अदाणी ग्लोबल इंडोलॉजी कॉन्क्लेव में एक लाख नकद एवं मेडल (प्रथम पुरस्कार ) प्राप्त कर बरहज का नाम रौशन किया।
अहमदाबाद 22 नवंबर 2025 आईआईटी मंडी के IKSMHA केंद्र के पीएचडी सीनियर रिसर्च फेलो सत्यम तिवारी ने अदाणी ग्लोबल इंडोलॉजी कॉन्क्लेव के दौरान आयोजित प्रज्ञा टेक डीप-टेक स्टार्टअप चैलेंज, में प्रथम पुरस्कार जीता। अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने उन्हें 1 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।
देवरिया के बरहज निवासी तिवारी की विजेता परियोजना स्वर योग डिटेक्शन डिवाइस पारंपरिक योग ज्ञान को आधुनिक तकनीक के साथ एकीकृत करती है। तिवारी योग विज्ञान में स्नातक स्वर्ण पदक विजेता हैं और MDNIY नई दिल्ली से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है।
शांतिग्राम, अहमदाबाद में आयोजित तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में गौतम अदाणी, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, लोकसभा सदस्य नितीश भारद्वाज और अरुण गोविल के साथ-साथ विभिन्न आईआईटी के निदेशक, प्रोफेसर तथा देश-विदेश से आए विद्वान उपस्थित रहे। इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत नॉलेज ग्राफ निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता घोषित की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments