Wednesday, February 4, 2026
HomeNewsbeatयुवक ने गमछे के सहारे दी जान, दीपावली में घर लौटा था...

युवक ने गमछे के सहारे दी जान, दीपावली में घर लौटा था — परिवार में मचा कोहराम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव में एक युवक ने गुरुवार की सुबह अपने ही कमरे में गमछे का फंदा बनाकर पंखे की कुंडी से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नागेंद्र राव (30) पुत्र स्वर्गीय कृपा राव, जो कुछ दिनों पहले दीपावली पर बाहर से कमाकर घर लौटा था, बुधवार की शाम किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी कर बैठा। इसके बाद रात में खाना खाकर अपने कमरे में चला गया।

सुबह जब नागेंद्र दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों को आशंका हुई। खिड़की से झांककर देखने पर वह गमछे से बने फंदे के सहारे पंखे की कुंडी से लटका मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर रामपुर कारखाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments