Monday, October 13, 2025
HomeUncategorizedमुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बरहज में निकली संदेश यात्र

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बरहज में निकली संदेश यात्र


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
बरहज विधानसभा में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि पर मुलायम संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा को सपा नेता रामेश्वर यादव व जय प्रकाश सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह यात्रा बरहज नगर होते हुए मेन चौक से बरहज ब्लाक होते हुए पैना- देवरिया बाईपास पहुँची। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की नेताजी की पुण्यतिथि पर असली श्रद्धांजलि तभी होगी जब 2027 में सपा की सरकार बनेगी। इस लिए हम लोग संकल्प लेकर जाए की 27 में सपा की सरकार बने। सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने कहा कि सपा में ही सबका भला है। इसलिए सभी से अपील है की सपा की सरकार बनाएं।इस दौरान सपा नेता पंकज यादव, अमित प्रधान, दिनेश यादव, सत्येंद्र, सत्या, अजीत कुमार, सनोज यादव कृष्ण नन्द, विकास यादव, रामेश्वर यादव, देवानंद, अनिश शर्मा रामसजन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments